फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten cases in two cases of dowry harassment, one woman accused of killing in-laws by poisoning her

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दस पर मुकदमा, एक महिला ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ten cases in two cases of dowry harassment, one woman accused of killing in-laws by poisoning her
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के मामलों में ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैनाल कॉलोनी कोसी बैराज निवासी दीपा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसका विवाह देहरादून निवासी गौरव मलिक के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति गौरव मलिक, सास मुंदेश, नंद मीनू राजपूत और गरिमा मलिक दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने घर रामनगर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

वहीं, दूसरे मामले में मोहल्ले भवानीगंज निवासी परवीन ने पुलिस को बताया कि नई बस्ती कटोराताल काशीपुर निवासी उसका पति अख्तर खान, ससुर चुन्ना खान, सास अनीसा खान, नंद रेशमा और जेठ अशरफ़, अनवर आए दिन दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं। आरोप लगाया कि हाल में ससुराल वालों ने खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की थी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि दोनों महिलाओं की तहरीर पर ससुराल पक्ष के दस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed