फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Temporary crematorium in Haldwani ready

हल्द्वानी में अस्थायी श्मशान घाट तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Temporary crematorium in Haldwani ready
हल्द्वानी। नगर निगम ने अस्थायी श्मशान घाट को तैयार कर लिया है। रविवार को वन विकास निगम लकड़ी का टाल स्थापित करेगा। सोमवार से इसके शुरू होने के आसार हैं। उधर, शनिवार को नगर आयुक्त और श्मशान घाट के नोडल अधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया ने श्मशान घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि श्मशान घाट में लाइट, पानी और कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी है। इस श्मशान घाट में एक बार में करीब 50 शवों की अंत्येष्टि की जा सकती है। कहा कि रविवार तक वन विकास निगम यहां पर लकड़ी का टाल भी स्थापित कर देगा। सोमवार से इसके शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पांच कर्मियों को भी किया तैनात
नगर निगम ने अस्थायी श्मशान घाट में पांच कर्मियों को तैनात किया है। ये कर्मी अंत्येष्टि के बाद बची लकड़ी राख को हटाने के साथ चिता तक लकड़ी पहुंचाएंगे। इसके बाद अंत्येष्टि का काम परिजनों को करना होगा। उधर, लावारिस और ऐसे शव जो परिजन जलाने नहीं आएंगे, उनको एनडीआरएफ जलाएगी। इसके लिए एनडीआरएफ भी यहां तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम किए हैं निगम ने -
- ट्यूबवेल चालू कराया
- रात में भी हो सकता है दाह संस्कार, लाइटें लगाई
- 24 घंटे निगम के कर्मचारी और एनडीआरएफ के जवान रहेंगे तैनात
- निगम ही कराएगा सफाई व्यवस्था
- खर्च के लिए एक सीमित राशि की काटी जाएगी पर्ची
- प्रशासन मुहैया कराएगा पीपीई किट
- जैव चिकित्सकीय कचरे का निस्तारण करेगा निगम
आपदा फंड से निगम को मिले 20 लाख रुपये
नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आपदा मद में जिलाधिकारी ने निगम को 20 लाख रुपये दिए हैं। इन रुपयों से अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण, शहर में सैनेटाइजर के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed