{"_id":"2f805071770dc6e08a8e6949f72f053a","slug":"temple-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पाषाण देवी मंदिर में वार्षिकोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पाषाण देवी मंदिर में वार्षिकोत्सव की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 21 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाषाण देवी मंदिर का तीन दिनी वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहले दिन सुबह गणेश पूजन के बाद दिनभर सुंदरकांड, भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। पूजा में यजमान पंकज भट्ट, धीरज भट्ट, डीडी पांडे ने सपत्नीक भाग लिया।
विज्ञापन
पुरोहित जगदीश भट्ट, भगवती प्रसाद जोशी, रमेश चंद्र कांडपाल, प्रमोद जोशी, प्रकाश जोशी आदि ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान कई बालकों का मुंडन भी किया गया। समारोह में अर्जुन भंडारी, संजय शर्मा, उमेश अधिकारी, प्रमोद सुयाल, नवीन, अभय मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, पंकज, धीरज, निर्मला भट्ट, विनीता, कविता, सुमन साह, सरला पंत आदि सहयोग कर रहे हैं। शाम चार बजे माता की पंच आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में आज
सुबह सात बजे से : गणेश पूजन, पंचांगी कर्म, श्री रामचंद्र परिवार का पूजन, अखंड रामायण पाठ।
शाम सात बजे से : मां पाषाण देवी की पंच आरती, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण।