{"_id":"5f8ca7e88ebc3e5be028c4dc","slug":"teenagers-rushing-to-lock-mother-in-room-after-scolding-police-checked-and-recovered-from-joyalikot-nainital-news-hld401065398","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांटने पर मां को कमरे में बंद कर भागी किशोरियां, पुलिस ने चेकिंग कर ज्योलीकोट से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांटने पर मां को कमरे में बंद कर भागी किशोरियां, पुलिस ने चेकिंग कर ज्योलीकोट से किया बरामद
Mon, 19 Oct 2020 02:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल नगर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी दो बहनें रविवार को मां की डांट से नाराज घर से भाग गई। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट पुलिस ने दोनों को कार से बरामद कर लिया। मां के साथ जाने से मना करने पर दोनों को उनके ताऊ के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र निवासी महिला ने रविवार सुबह किसी बात पर अपनी दोनों बेटियों को डांट फटकार लगा दी। इस पर दोनों ने अपनी मां और छोटे भाई के कमरे में बाहर से कुंडा लगा दिया और घर से चली गईं। बहुत देर जब कुंडी नहीं खुली तो महिला ने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोस के लोगों ने कमरा खोलकर मां-बेटे का आजाद कराया। महिला ने तत्काल पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस ने दोनों किशोरियों को ढूंढना शुरू कर दिया। पूछताछ में पता लगा कि किशोरियां टैक्सी में बैठकर हल्द्वानी की ओर गई हैं। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक टैक्सी से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगा सिंह ने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने दोनों बहनों की काउंसलिंग की, लेकिन उन्होंने अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया। किशोरियों की मर्जी से दोनों को उनके ताऊ के साथ भेज दिया गया।