फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager dies after being buried under gas pipeline pipes

गैस पाइप लाइन के पाइपों के नीचे दबकर किशोर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being buried under gas pipeline pipes
हल्द्वानी रामपुर रोड पर प्रेमविहार के पास इन्ही गैस के पाइप के नीचे दबकर मरे मनोज कश्यप की फाइल फ?
हल्द्वानी। दोस्तों और भाई के साथ घर लौटते समय एक छात्र सड़क किनारे पड़े गैस पाइप लाइनों के ऊपर बैठ गया। अचानक पाइप फिसले तो रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी कॉलोनी निवासी छात्र मनोज कश्यप (15) उनके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की मदद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मनोज के चाचा वीरेश कश्यप ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मनोज अपने भाई नितिन और दोस्त रोहित व विमल के साथ रामपुर रोड से घर लौट रहा था। दौड़ते हुए थकान होने पर मनोज सड़क किनारे गैस लाइन बिछाने के लिए रखीं पाइपों पर बैठ गया। मनोज के भाई नितिन ने बताया कि उसी समय पाइप पीछे बह रही नहर की तरफ फिसलने लगे। इससे पहले कि मनोज संभलना, वह लोहे की करीब 10 पाइपों के नीचे दब गया। नितिन और उसके साथियों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी समय टीपी नगर चौकी इंचार्ज संजीत भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मनोज को बाहर निकालकर एसटीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गैस पाइप लाइन डाल रही कंपनी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

कक्षा नौ में प्रवेश लेना था मनोज को, पिता हैं ड्राइवर
वीरेश कश्यप ने बताया कि मनोज ने इसी वर्ष कक्षा आठ उत्तीर्ण की थी और वह कक्षा नौ में प्रवेश लेने की तैयारी में था। मनोज के पिता उमेश कश्यप ड्राइवर हैं और गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास पक्का मकान भी नहीं है। मनोज पढ़ लिखकर पिता का हाथ बंटाना चाहता था। मनोज के दो भाई नितिन, करन और एक छोटी बहन ललिता हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रामवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई टन वजन और रोक के लिए केवल बांस और एक लोहे का एंगल
गैस पाइप लाइन डालने वाली कंपनी की लापरवाही कुछ ऐसी थी कि कई टन भारी पाइपों को रोकने के लिए मिट्टी में केवल एक बांस और एक एंगल ही लगा रखा था। वजन इतना था
कि बांस और लोेहे का एंगल हल्का उखड़ भी चुका था और नहर की तरफ झुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed