{"_id":"65134592e4ae1899d502b225","slug":"teenage-girl-dies-of-snakebite-in-sth-haldwani-news-c-8-1-hld1006-234251-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसटीएच में सर्पदंश की शिकार किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसटीएच में सर्पदंश की शिकार किशोरी की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश की शिकार किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की हालत गंभीर थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
मेडिकल काॅलेज में बागेश्वर जिले की रहने वाली किरण(14) के सांप ने काट लिया था। उसके परिजन 23 की रात में एसटीएच में उपचार के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों के अनुसार जब किशोरी पहुंची थी, तो उसको सांस उखड़ी हुई थी, ब्लड प्रेशर भी नहीं था। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि किशोरी जब अस्पताल काफी देरी से पहुंची थी, ऐसे में दिक्कत आने लगती है। किशोरी के पहुंचने के साथ ही बाल रोग विभाग की टीम ने तत्काल का इलाज शुरू किया। तीस से अधिक एंटी वेनम दिए गए। गुर्दे संबंधी दिक्कत होने के कारण डायलिसिस भी किया गया। किशोरी वेंटिलेटर पर थी, शाम छह बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया।