फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tears welled up at the sight of the pain caused by the partition of India and Pakistan at the time of independence

Nainital News: आजादी के समय भारत पाकिस्तान के विभाजन का दर्द देख छलके आंसू

Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up at the sight of the pain caused by the partition of India and Pakistan at the time of independence
नैनीताल। सिने अभिनेता निर्मल पांडे की स्मृति में सांस्कृतिक संस्था युगमंच एवं प्रयोगांक संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सीआरएसटी के जगदीश साह प्रेक्षागृह में हुए नाटक में सिने अभिनेता निर्मल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। पहले दिन युगमंच की ओर से ओ जन्मया नईं... नाटक का मंचन किया गया। इसमें भारत पाकिस्तान विभाजन के दर्द को बखूबी बयां किया गया है। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति के दौरान दर्शकों के आंसू छलक आए। उपस्थित लोगों ने निर्मल की रंगमंच की शुरुआत और कठिन परिश्रम से मुंबई तक पहुंचने के संघर्ष के बारे में बताया। नाटक का निर्देशन जहूर आलम ने किया। कलाकारों में हमीदा बेगम-अदिति खुराना, सिकंदर मिर्जा-मिथिलेश पांडे, पहलवान भास्कर की प्रस्तुति ने भी उसी दौर को जीवंत किया। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना ने किया। वहां प्रो.लक्ष्मण सिंह बटरोही, डीके शर्मा, डॉ. हिमांशु पांडे, मदन मेहरा, मनोज कुमार, डॉ. मोहित सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed