फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   team gone for gama attacked

हाथी दांत प्रकरण के आरोपी गामा को पकड़ने गई टीम पर हमला

Thu, 07 Dec 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 07 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
हाथी दांत प्रकरण के मुख्य आरोपी गामा को पकड़ने गई वनकर्मियों की टीम पर गुज्जरों और महिलाओं ने हमला कर दिया। वनकर्मी बमुश्किल जान बचाकर जंगल की ओर भागे। हमले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं एसडीएम व कोतवाल भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गामा वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन


 मंगलवार को वनकर्मियों को सूचना मिली कि हाथी दांत प्रकरण के मुख्य आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गामा के छोटे भाई की पत्नी की मौत हो गई है। मौत पर गामा वहां आने वाला है। इस पर वनकर्मियों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को जब लोग भाई की पत्नी को दफनाने के लिए ले जा रहे थे, तो वहां गामा भी पहुंच गया।
विज्ञापन


वनकर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ना चाहा इस दौरान वहां मौजूद वन गुज्जरों व महिलाओं ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वनकर्मियों ने वाहन छोड़कर बमुश्किल जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मियों ने इसकी सूचना एसडीएम व कोतवाल को भी दी, जिससे सभी अधिकारियों ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। लेकिन तब तक गुलाम रसूल उर्फ गामा वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद वनकर्मी अपने वाहन लेकर लौट आए। वहीं वनरक्षक प्रेम सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी तहरीर प्रेम सिंह ने पीरूमदारा चौकी में दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed