फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers will prepare school children for free exams

स्कूली बच्चों को निशुल्क परीक्षा की तैयारी कराएंगे शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will prepare school children for free exams
भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन के माध्यम से कराएंगे।
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद के तकनीकी प्रमुख संतोष जोशी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे दूर दराज क्षेत्रों में रहते हैं। उन्हें ट्यूशन संबंधित सुविधा नहीं मिलने से वह परीक्षा प्रतियोगिताओं से दूर रह जाते हैं। उन बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिशन शिक्षण संवाद के शिक्षक रोजाना शाम 6.30 से आठ बजे तक ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से गणित, साइंस, सामाजिक विज्ञान और हिंदी की कक्षाएं होंगी। कक्षा छह से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं। इसमें प्रदेश के 60 बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। प्राथमिक स्तर पर कक्षा तीन से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को भी शाम के समय ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर पढ़ाया जाएगा। उन्हें नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए ऑनलाइन तैयारी कराई जाएंगी। जोशी ने बताया कि ऑनलाइन क्लास के लिए कक्षा छह से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 9458278429 और 9411376487 पर मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन तैयारी कराने के लिए मिशन संवाद से जुड़े शिक्षकों की सूची
- अल्मोड़ा से सुमन बिष्ट, भगवत बगड़वाल
- चंपावत से वंदना जोशी, चमोली से श्वेता रावत, रघु भारती, सरोज डिमरी
- देहरादून से हर्षवर्धन जमलोकी, नीलम शर्मा, वीना ढींगरा, उषा गौड़, सुषमा नेगी, संगीता इष्टवाल
- नैनीताल से संतोष जोशी, कमलेश कुमार सती, लक्ष्मी काला, किरन भाकुनी, अनिता गर्ग, रश्मि पांडे, भावना पांडे, सुनीता भटनागर, रेखा परगांई, अनीता पंत
- पौड़ी से जेपी कुकरेती, कुसुम काला, उर्मिला पंवार, सरिता मेंदोला, माधुरी नैथानी, किरन नैथानी
- रुद्रप्रयाग से माधव सिंह नेगी, कुसुम भट्ट, एकता भंडारी, उर्मिला डिमरी
- टिहरी से माला ममगाई, बबिता रावत, कल्पना रावत
- ऊधमसिंहनगर से निमिषा वर्मा, शिवानी अग्रवाल, साधना नैनवाल
- उत्तरकाशी से विजय बडोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed