फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers protested by tying a black band for demands

मांगों को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by tying a black band for demands
भीमताल डायट में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। टीचर एडूकेटर फोरम के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक प्रशिक्षकों के पृथक कैडर की नियमावली जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

भीमताल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2012 से वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तक जारी किए गए विभिन्न दिशा निर्देशों और शासनादेश में शिक्षक संवर्ग गठन को आवश्यक और अनिवार्य मानते हुए इसके जल्द गठन के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया है। राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2013 में शिक्षक प्रशिक्षण संवर्ग का शासनादेश निर्गत किया गया लेकिन शासन और विभाग की हीलाहवाली और लापरवाही की वजह से नियमावली को अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के साथ ही शिक्षा सचिव को मांग से अवगत कराते हुए जल्द नियमावली लागू कर इन संस्थानों के लिए पूर्ण योग्यता रखने वाले शिक्षक, प्रशिक्षकों को समायोजित करते हुए रिक्त पदों पर खुली विज्ञप्ति के माध्यम से जल्द भर्ती की जाए। इस दौरान संयोजक डॉ. विमल किशोर, डॉ. राजेश कुमार नागरकोटी, रेखा तिवारी, डॉ. सुमित पांडे, डॉ. राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed