फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers are angry due to withholding of salary for the month of July

Nainital News: जुलाई माह का वेतन रोके जाने से शिक्षकों में आक्रोश

Sat, 03 Aug 2024 06:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Teachers are angry due to withholding of salary for the month of July

विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की ओर से जारी आदेश के तहत वेतन रोके जाने को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य परियोजना निदेशक और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेज कर शीघ्र वेतन आहरित किए जाने की मांग उठाई है।

समग्र शिक्षा के तहत उपलब्ध कराई धनराशि व्यय न होने के कारण देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों का जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए गए थे। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर हो गया है। संगठन का कहना है कि पहले तो वेतन रोकने की कार्रवाई होनी ही नहीं चाहिए और यदि अपरिहार्य स्थिति में वेतन रोका भी जाना है तो पहले संबंधित का स्पष्टीकरण लेकर उसका पक्ष भी जानना चाहिए। उसके बाद ही दंडात्मक कार्रवाई की जानी नियम संगत होगी।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि धनराशि का व्यय नहीं किए जाने के कारण वेतन रोकने की कार्रवाई हुई लेकिन जिन शिक्षकों, अधिकारियों या कार्मिकों का आहरण वितरण से सीधा कोई संबंध नहीं है, उनका वेतन क्यों रोका गया है। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वेतन भोगी कर्मचारी का पूरा परिवार मासिक वेतन पर ही निर्भर होता है। उनके बच्चों की फीस, मकान का किराया, दवाई का खर्च, दैनिक गृहस्थी और जीवन यापन का खर्च बैंक ऋण मासिक किस्त आदि इसी वेतन पर निर्भर होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed