{"_id":"68cc5e445f843ba56d02743c","slug":"teachers-are-adamant-on-the-demand-of-cancellation-of-principals-direct-recruitment-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-108966-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग पर अड़े शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग पर अड़े शिक्षक
विज्ञापन
रामनगर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त समेत अन्य मांगों के लिए शिक्षकों का आंदोलन जारी है। राइंका ढेला में शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में आयोजित बैठक में प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने देहरादून में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। कहा संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी शीघ्र बैठक कर आगामी रणनीति तय करेगी, तब तक काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया जाएगा। इस दौरान मनोज जोशी, सीपी खाती, दिनेश निखुरपा, महेंद्र आर्य, संत सिंह, शैलेंद्र भट्ट, बालकृष्ण चंद, संजीव कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन