फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers angry over attack on Director of Elementary Education and staff

Haldwani: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और कार्मिकों पर हुए हमले से शिक्षक गुस्साए, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

Mon, 23 Feb 2026 10:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 10:15 AM IST
सार

हल्द्वानी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों ने घटना को किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला बताया।

विज्ञापन
Teachers angry over attack on Director of Elementary Education and staff
निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा पर हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते शिक्षक, कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और कुछ कार्मिकों पर उनके ही कार्यालय में जानलेवा हमले से शिक्षकों में रोष है। रविवार दोपहर बुद्ध पार्क में एकत्रित शिक्षक और कर्मचारियों ने घटना को किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला बताया। कर्मचारियों ने कहा कि यह निंदनीय और शर्मनाक घटना है। मामले में दोषियों के विरुद्ध अविलंब कठोरतम कार्रवाई के लिए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह की गैरकानूनी हरकत और अराजकता फैलाने की आजादी किसी भी पक्ष को नहीं दी जानी चाहिए। सभी ने आक्रोशित होकर कहा कि इस तरह भय, आतंक का माहौल पैदाकर किसी भी अधिकारी और कार्मिक से निष्ठापूर्वक कार्य, सेवा करने की अपेक्षा करना न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि बेईमानी भी है।

विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो विरोध में उत्तराखंड में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी बोर्ड परीक्षा न होने के लिए लामबंद हो जाएंगे। तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन देने वाले शिक्षकों में पूर्व मंडलीय अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया, जिला संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र पनेरू, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल, डॉ. विवेक पांडे, ब्लॉक मंत्री ओखलकांडा भुवन पांडे, दुर्गा गुणवंत, डॉ. सोहन माजिला, छत्रपति पांडे, कौशल गुणवंत आदि मिनीस्टीरियल कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed