फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tea producers will be registered in the board

Nainital News: चाय उत्पादकों का बोर्ड में होगा रजिस्ट्रेशन

Tue, 19 Nov 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tea producers will be registered in the board
भवाली (नैनीताल)। भारतीय टी बोर्ड के निदेशक एस. सुंदर राजन और उपनिदेशक राकेश कुमार ने सोमवार को श्यामखेत के घोड़ाखाल चाय बागान में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारियों और राज्य के विभिन्न जिलों से आए चाय उत्पादकों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को टी बोर्ड की नई नीति के विषय में बताया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से जो बागान काश्तकारों को उनके स्वयं संचालन के लिए वापस किए जा रहे हैं, उन काश्तकारों का बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराकर उनकी यूआईएन आईडी तैयार की जाएगी, ताकि उनके एसएचजी ग्रुप बनाकर भारत सरकार की ओर से एसएचजी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने किसानों को भारतीय टी बोर्ड की योजनाओं की जानकारी भी दी। वहां निदेशक उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड महेंद्र पाल, नीरव वशिष्ठ, अनिल खोलिया, डॉ. भूपेन ढेका, नवीन चंद्र पांडे, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राम सिंह मेहरा, केशर सिंह गंगोला आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed