{"_id":"5bc82cf3d5130d4320255a6d5a6473e2","slug":"taxis-and-private-vehicles-will-be-deaf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जू नहीं जा सकेंगे टैक्सी और प्राइवेट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जू नहीं जा सकेंगे टैक्सी और प्राइवेट वाहन
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जू शटल सेवा के लिए टैक्सी मालिक समिति और मून टूर एंड ट्रैवल्स के बीच विभिन्न माध्यमों से हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
टैक्सी एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जू के निर्धारित बुकिंग केंद्र के इतर वह भी सवारी भरकर जू ले जा सकेंगे, लेकिन मंगलवार को मून टूर एंड ट्रैवल्स के स्वामी ने पालिकाध्यक्ष का दूसरा आदेश दिखाते हुए कहा कि निविदा के करार के अनुसार उनके वाहनों को ही जू जाने का अधिकार है।
बता दें कि नगर के प्राणि उद्यान में अक्सर जाम की स्थिति रहती थी। इस कारण बीते वर्षों में प्रशासन ने जू शटल सेवा की पहल की और अन्य वाहनों के वहां जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
बीते वर्ष तक टैक्सी एसोसिएशन जू शटल सेवा का संचालित करती थी। इसमें दो वाहन मल्लीताल व दो वाहन तल्लीताल से संचालित होते थे। बीते वर्ष इसके लिए निविदा निकाली गई।
विज्ञापन
जिसमें सुंबल शाह (पार्टनर) मून टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर निविदा छूटी। इसके अनुसार मून ट्रैवल्स की ओर से पालिका खाते में एक वर्ष के लिए 6.25 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई। ट्रैवल्स स्वामी का कहना है कि अब तक इससे पालिका अथवा प्रशासन को एक रुपया भी नहीं मिलता था।
ठेके के बाद से कभी बुकिंग केंद्र से सवारी भरने तो कभी किसी कारण से दोनों पक्षों में विवाद रहता। बाद में पुलिस व प्रशासन की मदद से व्यवस्थाएं सुचारु हुई।
इधर बीते दिवस टैक्सी यूनियन की मुलाकात के बाद पालिकाध्यक्ष ने निर्धारित स्टैंडों के इतर अन्य जगह सवारी भरकर जू जाने वाले वाहनों से हो रही वसूली को अवैध करार दिया।
मंगलवार को ट्रैवल्स स्वामी की ओर से पालिकाध्यक्ष के समक्ष पक्ष रखा गया कि निविदा के अनुसार उन्हें ही प्राणि उद्यान में वाहन चलाने का अधिकार है।
अन्य वाहनों से लगने वाले जाम के चलते ही निविदा निकाली गई थी। जिसपर पालिकाध्यक्ष स्वीकारा कि भ्रमित होकर उन्होंने संबंधित आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि जू मार्ग में अन्य टैक्सी व प्राइवेट वाहन जू नहीं जा सकेंगे।