{"_id":"5ecaca908ebc3e90b33b0747","slug":"taxi-union-s-announcement-of-the-roundabout-jam-from-today-haldwani-news-hld384031139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन का आज से चक्का जाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन का आज से चक्का जाम का एलान
विज्ञापन
हल्द्वानी। लॉकडाउन के कारण जिले में फंसे प्रवासियों को अब बसों के जरिये ही अपने घर तक पहुंचना होगा। टैक्सी चालकों को क्वारंटीन किए जाने और परिवहन विभाग की ओर से 250 टैक्सियों के अधिग्रहण से नाराज टैक्सी यूनियन ने सोमवार से चक्का जाम का एलान किया है।
लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेशों से लाए गए प्रवासियों को पहाड़ में उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन रोडवेज बसों के साथ ही टैक्सियों की मदद भी ले रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग ने काठगोदाम, नैनीताल, हल्द्वानी और भवाली आदि क्षेत्रों से करीब 250 टैक्सी अधिग्रहीत की हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग प्रवासियों को छोड़कर वापस आने वाले टैक्सी चालकों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा है। अब तक 120 चालक क्वारंटीन किए जा चुके हैं। रविवार को भी विभिन्न रुट पर निकले करीब 40 चालकों को क्वारंटीन किया गया।
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विक्रम सिंह अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक खुद का मेडिकल परिक्षण कराने के लिए तैयार है लेकिन उसके बाद भी उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है जिससे टैक्सियों का लगातार संचालन करने में परेशानी आ रही है। इस कारण सोमवार से हल्द्वानी, काठगोदाम से टैक्सी संचालन न करने का एलान किया गया है। प्रदेश की अन्य टैक्सी यूनियनों से भी इस मामले में बात की जा रही है। जल्द की प्रदेश भर में चक्का जाम करने का फैसला भी लिया जा सकता है।