फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi Drivers Outraged Over Action Taken by Divisional Transport Department

Nainital News: संभागीय परिवहन विभाग की कार्रवाई पर टैक्सी चालक भड़के

Thu, 30 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Taxi Drivers Outraged Over Action Taken by Divisional Transport Department
नैनीताल। नगर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के विरोध में टैक्सी चालकों ने एआरटीओ को घेर लिया। कार्रवाई पर टैक्सी संचालकों ने न केवल नैनीताल बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में वाहन संचालन बंद करने का एलान किया है। इसके बाद भी विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं रोकी गई।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर आरटीओ और पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर क्षेत्र में टीबी, टीसी नंबर समेत कुल 219 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई व 10 वाहनों को सीज कर दिया था। इसके बाद से टैक्सी चालकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर में लगभग छह टीमों ने बुधवार को भी अभियान चलाया। लेकिन इस दौरान मल्लीताल में विभिन्न टैक्सी संगठनों के प्रतिनिधि मल्लीताल में एकत्र हुए और चेकिंग अभियान चला रही टीमों का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे कुमाऊं क्षेत्र में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा अरविंद पांडे ने बताया कि बुधवार को टीमों ने 86 टैक्सी मैक्सी, 34 रेंटल बाइकों, 42 भार वाहनों व 48 अन्य के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। 12 वाहन सीज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed