फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi drivers behead tourist in dispute

Nainital News: विवाद में टैक्सी चालकों ने पर्यटक का सिर फोड़ा

Fri, 16 Feb 2024 03:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers behead tourist in dispute
नैनीताल। मल्लीताल स्थित पंत पार्क क्षेत्र में टैक्सी चालकों और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। टैक्सी चालकों ने पर्यटकों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पर्यटक के सिर पर चोट लग गई। इलाज के बाद कोतवाली पहुंचे पर्यटक ने टैक्सी चालकों पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने दो टैक्सी चालकों का चालान किया है।
विज्ञापन

मारपीट में मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी पर्यटक के सिर पर गंभीर चोट आ गई। हंगामा होता देख राहगीरों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। चोटिल पर्यटक को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घायल ने पुलिस को बताया कि वह डीएसए मैदान पर अपना वाहन खड़ा कर होटल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ टैक्सी चालकों ने उनसे किराये की टैक्सी लेने को कहा। मना करने पर टैक्सी चालक अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और उनके सिर पर वार कर गहरा जख्म कर दिया। टैक्सी चालकों ने पुलिस को बताया कि पर्यटक काॅलगर्ल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मना करने पर पर्यटकों ने गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मारपीट करने के आरोप में मल्लीताल निवासी तौहीद और सोनू के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed