फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi driver ran away with foreign couple's luggage

विदेशी युगल का सामान लेकर भागा टैक्सी चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver ran away with foreign couple's luggage
इजलाइली का सामान गायब होने पर टैक्सी चालकों से पूछताछ करती पुलिस, चौकी प्रभारी के पीछे खड़े हैं इ?
हल्द्वानी। वर्कशॉप लाइन में एक टैक्सी चालक इजराइली प्रेमी युगल का बैग लेकर भाग गया। इस कारण विदेशी युगल ने रात में हंगामा कर दिया। पुलिस ने तीन टैक्सी चालकों को हिरासत में ले लिया है और सात बैग बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

इजराइल से छह महीने पहले भारत आए कैरन और उसके पुरुष मित्र पिटाइया वाली को हल्द्वानी से अल्मोड़ा के कसारदेवी मंदिर जाना था। रविवार की रात दोनों ने टैक्सी बुक की। दो चालकों से बात नहीं बनी तो तीसरा चालक 1200 रुपये में चलने के लिए तैयार हो गया। काठगोदाम पहुंचने पर दोनों ने देखा कि आठ में से एक बैग गायब है। उन्होंने उस चालक पर शक जाहिर किया जिससे सबसे पहले बुकिंग की बात हुई थी।
विज्ञापन

दोनों टैक्सी लेकर वापस वर्कशॉप लाइन आए और एक टैक्सी चालक को पकड़ लिया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ने पर वर्कशॉप लाइन रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित किया। बैग का पता लगाने के लिए भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने तीन टैक्सी चालकों को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों ई रिक्शा पर सवार होकर डोमनोज में खाना खाने के लिए गए थे। पुलिस बैग बरामद करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैग में इयर फोन, पर्स और अन्य सामान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed