{"_id":"6a7630a51e4cdad07c0b00a9","slug":"taxi-driver-dies-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-8-1-hld1031-812985-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी चालक की मौत
Sat, 08 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। टांडा मल्लू निवासी टैक्सी चालक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक सुबह टांडा निवासी एक महिला के घर गया था। रात को वह घर के बरामदे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के हाथ और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टांडा मल्लू निवासी रवि सैनी (26) पुत्र दुर्गा सैनी टैक्सी चलाता था। शुक्रवार सुबह वह टांडा निवासी एक महिला के घर गया था। रात को महिला ने परिजनों को सूचना दी कि रवि उसके घर के बरामदे में अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रामनगर के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक के हाथ पर कट का निशान और गर्दन पर नुकीली वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रवि दो भाइयों में छोटा था। संवाद