फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taxi business sprung up after three years of recession

Nainital News: तीन साल की मंदी के बाद उछला टैक्सी कारोबार

Thu, 04 May 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Taxi business sprung up after three years of recession
हल्द्वानी।
विज्ञापन

साल 2020 से शुरू हुए कोरोना के दौर की वजह से टैक्सी कारोबारियों को काफी घाटा उठाना पड़ा। इस साल पर्यटन सीजन में टैक्सी कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। इससे हल्द्वानी-काठगोदाम के टैक्सी कारोबारियों को राहत मिल रही है।
हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में करीब 1000 टैक्सी संचालित होतीं हैं जो प्रमुख तौर पर कुमाऊं के भीमताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, जागेश्वर, चौकोड़ी, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में चलती हैं। टैक्सी कारोबारियों ने बताया कि जब पहली बार कोरोना आया तो पर्यटन सीजन शुरू हो रहा था जिस वजह से पूरा सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया। दूसरी लहर भी पर्यटन सीजन में ही आई। लगातार दो साल तक टैक्सी संचालक मंदी की मार सहते रहे। तीसरी लहर जनवरी में आई। इसके बाद पर्यटन सीजन में कारोबार तो बढ़ा लेकिन ये सामान्य सालों की अपेक्षा कम था। इस साल टैक्सी को मई की पूरी बुकिंग मिल गई हैं। साथ ही जून में भी 15 जून तक की बुकिंग कई टैक्सी चालकों के पास आने लगी है। अनुुमान है कि पिछले तीन सालों की अपेक्षा इस साल कारोबार काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

-----
करीब 25 करोड़ का होता है कारोबार
हल्द्वानी। अप्रैल से जून तक पर्यटन सीजन होता है। हल्द्वानी और काठगोदाम की टैक्सी यूनियन में 1000 टैक्सी पंजीकृत हैं। अनुमान है कि इन तीन माह में टैक्सी स्वामी करीब 25 करोड़ तक का कारोबार कर लेते हैं। कोरोना के दौरान कारोबार में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- इस साल पर्यटन सीजन में अच्छा कारोबार हो रहा है। टैक्सी स्वामियों को काफी राहत है। मई की पूरी बुकिंग हमारे पास हैं। - भरत भूषण, अध्यक्ष, हल्द्वानी
टैक्सी यूनियन ने तीन साल बहुत मंदी झेली है। टैक्सी कारोबारियों को घर चलाना तक मुश्किल हो गया था। अब राहत मिल रही है।
-किशन सिंह, अध्यक्ष, काठगोदाम टैक्सी यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article