{"_id":"0c0aa396282cde9ccd3040a02fc744d2","slug":"tax-lawyers-often-performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बार वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बार वकीलों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर इलाहाबाद में कोर्ट परिसर में वकील की हत्या करने वाले आरोगी दारोगा को बर्खास्त करने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी के वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने वाणिज्य कर भवन में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि 12 मार्च को इलाहाबाद में कोर्ट परिसर में दारोगा ने सरेआम वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वकीलों ने मांग की कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरोपी दारोगा को तत्काल बर्खास्त करें। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष आईपी सिंह, सचिव एनके जोशी, दिनेश पांडे, रमेश पांडे, एनएस आहुजा, रमेश दुम्का, सूरन नेगी, आरएस रौतेला, जेपी शर्मा, मनोज भंडारी, यूएस बिष्ट, हृदयेश गुप्ता और अर्जुन रौतेला समेत कई वकील मौजूद थे। यूरो
विज्ञापन