फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tavera fell in a ditch near Jokhia

जोखिया के पास टवेरा खाई में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tavera fell in a ditch near Jokhia
नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग पर शनिवार की देर रात एक टवेरा के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भवाली से पर्यटक को नैनीताल पहुंचा कर लौट रही टवेरा अनियंत्रित होकर जोखिया के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में टवेरा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन गहरी खाई में उतरने के लिए रास्ता न होने और अंधेरे के चलते रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने किसी तरह गहरी खाई में उतर कर शव की खोजबीन की। खबर लिखे जाने तक पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम खाई में ही मौजूद थी। अंधेरा होने के कारण शव को खाई से सड़क तक नहीं लाया जा सका था। जिस कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed