फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   talleetaal baajaar ke pravesh dvaar par phir se taala laga diya gaya

Nainital News: तल्लीताल बाजार के प्रवेश गेट पर फिर डाला ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
talleetaal baajaar ke pravesh dvaar par phir se taala laga diya gaya
नैनीताल। तल्लीताल व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को फिर से दिन में बाजार में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तल्लीताल बाजार में व्यापारियों की ओर से कराए गए हस्ताक्षर अभियान में अधिकतर व्यापारियों की ओर से प्रतिबंध पर हामी भरने के बाद इसे प्रभावी कर दिया गया था लेकिन बीते कुछ समय से यहां दिन भर बाजार के दोनों द्वार खुले रहते थे। जिससे दिन भर बाजार में वाहन दौड़ते रहते थे। वाहनों में टैक्सी वाहनों की संख्या अधिक रहती थी। शुक्रवार को व्यापारी राजा साह ने व्यापार मंडल, तल्लीताल बाजार वार्ड समेत सोशल मीडिया पर बाजार में पार्क वाहनों की फोटो सार्वजनिक की। होटल एसोसिएशन महासचिव वेद साह समेत अन्य ने इस पर प्रतिक्रिया की थी। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष व बाजार वार्ड सभासद से जन सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में दावेदारों के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा। बंदी के पक्षधर का खुला समर्थन किया जाएगा जबकि अन्य को बहिष्कृत किया जाएगा। इसके तुरंत बाद यहां तल्लीताल डांठ स्थित बाजार के प्रवेश गेट पर ताला जड़ दिया गया। व्यापारी इस पहल से खुश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed