रेलवे यात्रियों से ले रहा फीड बैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप रेल सेवाओं से संतुष्ट नहीं है, तो उसके लिए केवल शिकायत करने का ही विकल्प नहीं रह गया है। रेलवे खुद ही यात्रियों से कंप्यूटराइज तरीके से और मोबाइल के जरिए फीड बैक ले रहा है।
यात्रा शुरू होने के साथ ही यात्रियों के पास प्लस के साथ चार नंबर वाले एक खास नंबर से फोन आता है। इसमें यात्री से ट्रेन सही समय पर चल रही है, या लेट है। इसके बाद में सूचना मांगी जाती है।
इसका जवाब देने के लिए एक, दो या तीन नंबर दबाना होता है। इसी तरह एसी कोच में सफर करने वाले यात्री से बेड रोल आदि की क्वालिटी, सफाई आदि के बारे में फीड बैक रेलवे लेता है। शताब्दी जैसी ट्रेन में सफाई के संबंध में एक फार्म पर कर्मचारी यात्रियों से अपने अनुभव लिखने को कहता है।