फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Take the meditation of the life-saving gaula

जीवनदायिनी गौला की सुध भी ले लीजिए जनाब

Tue, 06 Feb 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Tue, 06 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन

इस साल अभी तक बारिश नहीं होने से नदियों का जलस्तर गिरता जा रहा है। जल्द ही बारिश नहीं हुई तो इस बार पेयजल की जबरदस्त किल्लत हो सकती है। गौला नदी का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। पिछले पांच साल में आज के दिन गौला का जलस्तर सबसे कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन


 साल दर साल गिरते जलस्तर की प्रमुख वजह जंगलों का कटान, अंधाधुंध निर्माण और बारिश का नहीं होना बताया जा रहा है। पर्यावरणविद् भी गिरते जलस्तर को चिंता का विषय बता रहे हैं। गौला नदी का जलस्तर पांच साल पहले आज के दिन 2014 में 158 क्यूसेक दर्ज किया गया था, जबकि इस वर्ष यह 108 क्यूसेक रहा। पिछले पांच साल की तुलना में गौला के जलस्तर में 50 क्यूसेक की गिरावट दर्ज की गई है। गौला के गिरते जलस्तर को देखते हुए इस साल शहरवासियों को और अधिक पेयजल किल्लत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पांच फरवरी को गौला का जलस्तर
2014            158 क्यूसेक                
2015            165 क्यूसेक
2016            118 क्यूसेक
2017            120 क्यूसेक
2018            108 क्यूसेक

गौला ही नहीं अन्य नदियों और झीलों का जलस्तर भी गिर रहा है। सूखाताल समेत तमाम झीलों का जलस्तर भी गिर गया है। गिरते जलस्तर की वजह अंधाधुंध निर्माण, जंगलों का कम होना, जनसंख्या और बारिश नहीं होना है। अंधाधुंध निर्माण की वजह से भूजल स्तर में भी गिरावट आ रही है। यह भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. अजय रावत, पर्यावरणविद्।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed