फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Take back anti-alcohol lawsuit

महिलाओं ने विधायक कार्यालय पर नारेबाजी की

Mon, 10 Jul 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 10 Jul 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Take back anti-alcohol lawsuit
शराब विरोधी मुकदमा वापस लो - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। चोरपानी गांव की महिलाओं ने रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने फर्जी मुकदमा वापस न होने पर रोष जताया। चोरपानी गांव की मानिला विहार कॉलोनी में शराब की दुकान खुली थी। इसके विरोध में महिलाओं ने पिछले माह आंदोलन किया था। इस दौरान किसी ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी तो दुकान स्वामी ने धरने पर बैठी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद धरनास्थल पर पहुंचे विधायक बिष्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों पर लगे मुकदमे को हटा लिया जाएगा लेकिन महिलाओं पर लगे मुकदमे नहीं हटाए जा सके हैं। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर ग्राम चोरपानी की महिलाएं रविवार को विधायक बिष्ट के कार्यालय में पहुंचीं लेकिन वहां विधायक नहीं थे।
विज्ञापन


इस कारण कुछ देर तक नारेबाजी करने के बाद वह लौट गए। नारेबाजी करने वालों में संजय मेहता, ललित उप्रेती, कमल देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, भावना देवी, इला देवी, तुलसी देवी, कमला देवी, मंजू देवी, विमला देवी, खीमा देवी, हेमा देवी, ज्योति देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, यशोदा देवी, गोविंदी देवी, जानकी देवी, रेखा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed