फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tajiyas were also taken out in Nainital and Senajani was also done.

Nainital News: नैनीताल में ताजिये भी निकले, सीनाजनी भी हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Tajiyas were also taken out in Nainital and Senajani was also done.
नैनीताल/रामनगर/लालकुआं। नैनीताल के मल्लीताल में ताजियों का जुलूस निकाला गया जबकि तल्लीताल में मातमी जुलूस निकला।
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के बैनर तले मल्लीताल में रायल होटल परिसर से जुलूस शुरू हुआ, जो बाजार और मस्जिद से होता हुआ देर रात कर्बला में संपन्न हुआ। इसमें ढोल-ताशे के साथ अखाड़ा भी था। युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नाजिम बख्श, अब्दुल बासित, रईस बॉक्स, मकसूद, याकूब, राशिद वारसी, गजाला कमाल आदि थे।
सिरसी से आए मौलाना मैदर जैदी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर उनकी याद में मुहर्रम के 10वें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं। इधर, तल्लीताल में हरिनगर से मोटापानी इमामबाड़ा तक मातमी जुलूस निकालकर सीनाजनी की गई। इसमें फरमान अली खान, मुश्ताक अली खान, सरवर खान, गुलाम अली खान, सलीम खान रमजानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, रामनगर में भवानीगंज और खताड़ी मोहल्लों से निकाला गया जुलूस और अखाड़ों का करतब रात 10 बजे जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ड्रोन से अखाड़ों पर नजर रखी। इस दौरान मुहर्रम कमेटी के सरपरस्त मोहम्मद चांद, अध्यक्ष मो. शमी उर्फ छम्मो, गुलफाम सैफी, नसीमुद्दीन अंसारी, मो. नासिर अब्बासी, मो. सलमान, फखरे आलम, मोहम्मद आसिफ सैफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं में भी ताजिये के साथ जुलूस निकाला गया। वहां जुलूस मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष निसार अहमद, इमरान खान, आजम खान, मेहंदी हसन, इस्तखार अंसारी, गुड्डू बेग आदि थे। संवाद


नई मुहर्रम कमेटी गठित
रामनगर। रामनगर मुहर्रम कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। मो. चांद को सर्वसम्मति से सरपरस्त बनाया गया। मो. शमी अध्यक्ष, इरफान सैफी सचिव, नसीमुद्दीन अंसारी नायब सदर, मोहम्मद अनीस सैफी कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नासिर अब्बासी नायब सेक्रेटरी बनाया गया। मोहम्मद उस्मान, चांद मोहम्मद, मो. हसन मुहर्रम दार बने। मोहल्ला खताड़ी के अखाड़ा उस्ताद फखरे आलम, अखाड़ा उस्ताद सब्जी मंडी मो. जुनैद, खलीफा सब्जी मंडी मो. सलमान, मोहल्ला गूलरघट्टी खलीफा मो. राशिद सिद्दीकी, मोहल्ला बंबाघेर खलीफा मो. गुलजार, खताड़ी चीनी खलीफा, मोहल्ला भवानीगंज मो. आसिफ सैफी, मोहल्ला गूलरघट्टी मो. अनवर खान और ग्राम तेलीपुरा मो. फरमान को बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article