{"_id":"604fa8fe8ebc3ee64e6fbb23","slug":"syalde-bikhauti-mela-of-dwarahat-dwarahat-news-hld418334374","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे बिखोती को राजकीय मेला घोषित नहीं किए जाने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे बिखोती को राजकीय मेला घोषित नहीं किए जाने से आक्रोश
विज्ञापन
स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारी बैठक में एसडीएम और मंचासीन पदाधिकारी । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 13 अप्रैल से प्रस्तावित ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तैयारी को लेकर पहले चरण की बैठक में वक्ताओं ने मांग के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित न किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग की।
बैठक में बताया गया कि सांस्कृतिक टीमें मेले में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक मेें आल, नौज्यूला, गरख धडे़ के मुखियाओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मेले में कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा।
मेले में झोड़ा, चांचरी, भगनौल आदि लोकगायकों व कलाकारों को सम्मान देने की भी मांग उठी। नगाड़े निशानों की व्यापक भागीदारी कराने पर सहमति बनी। बैठक में मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत ने 2019 की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम आरके पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र कांडपाल, प्रचार सचिव गोविंद अधिकारी, आल पार्टी से योगेश भट्ट, गरख उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी, नौज्यूला उपाध्यक्ष गिरीश चौधरी, सचिव नारायण रावत, प्रताप सिंह, मनोज अधिकारी, आशीष वर्मा, महेश साह, डीपी चौधरी आदि ने विचार रखे। संचालन जगदीश बुधानी ने किया।
खीरो नदी के दूषित होने पर गुस्सा
द्वाराहाट। स्याल्दे मेला समिति बैठक में खीरो घाटी संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मण किरौला आदि जनप्रतिनिधियों ने खीरो नदी को दूषित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किरोली पेयजल योजना का पानी दूषित हो रहा है। न ही नगर पंचायत कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासन।
उन्होंने मेले के बहिष्कार की भी चेतावनी दी। कहा कि नदी दूषित करने वालों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। नाराजगी जताने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर जोशी, बसेरा प्रधान खीम पुरी, किरोली प्रधान गिरधर सिंह आदि थे।