{"_id":"610ae5368ebc3ec2027397e0","slug":"sweat-left-in-recovery-of-building-tax-haldwani-news-hld4334713108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन स्वकर वसूलने में छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन स्वकर वसूलने में छूट रहा पसीना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त के कार्यालय से लेकर डीएम कैंप कार्यालय तक नगर निगम के बकायेदार हैं। नोटिस के बाद भी कई विभाग भवन स्वकर फार्म भरकर निगम को जमा नहीं कर रहे हैं। इससे निगम इन भवनों पर कर नहीं लगा पा रहा है। नगर निगम ने अब 72 सरकारी कार्यालय, आवास और स्कूलों को नोटिस भेजा है।
नगर निगम की आर्थिक स्थिति कोरोना के कारण बहुत खराब हो गई है। तहबाजारी शुल्क, भवन कर, लाइसेंस फीस जमा नहीं हो पा रही है। इससे निगम को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। अब नगर निगम सरकारी भवनों से कर वसूलने की तैयारी कर रहा है। पूर्व में नगर निगम की ओर से सरकारी कार्यालयों को नोटिस देकर भवन का स्वकर फार्म भरकर निगम में जमा करने को कहा था। इसके बाद विभागों ने स्वकर जमा नहीं किया है।
ये विभाग जो जमा नहीं दे रहे हैं भवन कर
कुमाऊं कमिश्नर, डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसील, रजिस्टार, पुलिस, लोनिवि, वन विभाग, जल संस्थान, सीतपुर नेत्र चिकित्सालय, रोडवेज, बिजली विभाग, बीएसएनएल, समाज कल्याण, जेल, शिक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग आदि।
विज्ञापन
सरकारी विभागों को नोटिस दिया गया है। अगर विभाग अपना स्वकर निर्धारण करके भवन कर नहीं जमा कराते हैं तो निगम खुद इनका स्वकर निर्धारण कर देगा। इसके बाद नगर निगम विभागों को भवन कर का बिल भेजकर भवन कर जमा करने का कहेगा। इसके बाद भी भवन कर जमा नहीं होने पर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त
तीन विभागों को दिए नोटिस
हल्द्वानी। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन और कर निरीक्षक पूजा चंद्रा नगर निगम की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय नरीमन चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों को नोटिस और स्वकर के फार्म सौंपे। इसके बाद जलनिगम, पीडब्ल्यूडी अल्मोड़ा डिविजन और सत्यार्थ होटल पहुंचे। यहां भी उन्होंने नोटिस और स्वकर के फार्म सौंपे।