फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suryadev Clement then Haldwani was the coldest, maximum temperature was 18.7 and minimum temperature was 0.8 degree Celsius.

सूर्यदेव मेहरबान फिर भी हल्द्वानी सबसे अधिक ठंडा, अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Suryadev Clement then Haldwani was the coldest, maximum temperature was 18.7 and minimum temperature was 0.8 degree Celsius.
बड़ती ठंड से खुद को बचाने के लिए गर्म कपड़ो का सहारा लेती युवतियां। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। तीन दिन बाद रविवार को सूर्यदेव मेहरबान हुए तो चटक धूप से लोगों को राहत मिली मगर हल्द्वानी कुमाऊं में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई। यहां का न्यूनतम पारा नैनीताल और मुक्तेश्वर से भी कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम 09.2 डिग्री सेल्सियस था और तापमान सामान्य से 14 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को अधिकतम आठ डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बिगड़ गया था और सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए थे। अधिकतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। आज सूर्यदेव ने सुबह से ही राहत दी। दिन चढ़ने के साथ ही खिली चटक धूप के चलते लोग घरों से बाहर निकले। साथ ही शहर में भी चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान
हल्द्वानी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 1.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम दिशा से हवा चली। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर तक दिन में राहत रहने की संभावना है, हालांकि रात में सर्दी सताएगी। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
आज का पारा (डिग्री सेल्सियस)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पंतनगर 18.7 0.8
नैनीताल 12 05
मुक्तेश्वर 17.8 4.4
देहरादून 21.8 4.5
पिथौरागढ़ 20.2 1.5
अल्मोड़ा 20.5 1.8
चंपावत 18.6 1.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed