फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Survey work will start in Damuwadhunga from Navratri

Nainital News: नवरात्र से शुरू होगा दमुवाढूंगा में सर्वे का कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Survey work will start in Damuwadhunga from Navratri
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के सर्वे के लिए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने डीएम वंदना से मुलाकात की। इसके बाद डीएम ने मामले में प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने और नवरात्र से सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम राहुल शाह को निर्देश दिए कि वह नवरात्र से क्षेत्र में प्रारंभिक सर्वे शुरू करा दें। स्थानीय लोगों से कहा कि वह वार्डवार टीम बनाएं ताकि सरकारी टीम को सर्वे में सहयोग मिल सके। सर्वे टीम के लिए दमुवाढूंगा में शीघ्र ही कार्यालय खोला जाए। सर्वे के दौरान क्षेत्र में पिलर लगाने का कार्य शुरू होगा। डीएम ने कहा कि अगले 50 वर्षों के हिसाब से कार्ययोजना बनाएं। पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सीवर के लिहाज से भूमि चिह्नित हो। कार्य के लिए स्थानीय लोगों की सहमति ले ली जाए। कहा कि बेनाप लैंड पर बसे दमुवाढूंगा को राजस्व क्षेत्र घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे तकरीबन 40 हजार की आबादी और वार्ड 35, 36 और 37 के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन



डीजीपीएस सिस्टम से सर्वे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब दमुआढुंगा का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी डीजीपीएस तकनीक से सर्वे होगा। सर्वे के बाद लोगों को घरों और जमीनों का मालिकाना हक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed