फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supreme Court to hear banbhoolpura case on September 9

हल्द्वानी: बनभूलपुरा मामले में नाै सितंबर को होगी सुप्रीम सुनवाई, पुलिस-प्रशासन अलर्ट; शांति की अपील

Mon, 07 Sep 2026 08:28 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 07 Sep 2026 08:28 AM IST
सार

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में नौ सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Supreme Court to hear banbhoolpura case on September 9
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में नौ सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने के साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि सुनवाई के दौरान क्षेत्र में शांति बनी रहे और किसी भी तरह की भीड़ या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि अभी पुलिस-प्रशासन के पास आधिकारिक सूचना नहीं आई है। मामले से जुड़े सपा नेता और याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फैसले के बाद न तो खुशी का प्रदर्शन किया जाए और न ही विरोध में ऐसा कोई कदम उठाया जाए, जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed