फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Support for the administration to remove encroachments from railway land

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन का पूरा सहयोग

Tue, 26 Jul 2016 11:26 PM IST
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Support for the administration to remove encroachments from railway land
गफूर बस्ती - फोटो : अमर उजाला
 हल्द्वानी में रेलवे की भूमि में स्थित गफूर बस्ती से अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन अब रेलवे का सहयोग करने को तैयार है। मंगलवार को हाईकोर्ट में जिलाधिकारी नैनीताल ने शपथ पत्र  दाखिल कर कहा है कि 30 जुलाई को रेलवे के साथ बैठक की जाएगी और अतिक्रमण हटाने में रेलवे को जितनी फोर्स की जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ ने इस मामले को सुना। हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि हल्द्वानी स्थित गफूर बस्ती में रेलवे स्टेशन की लगभग एक लाख वर्ग मीटर जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन


जनहित याचिका में यह भी कहा गया था कि अवैध रूप से कब्जाई गई इस जमीन पर बने मकानों को बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां सीसी सड़कें  भी बनाई जा रही हैं। इस याचिका के दाखिल होने के बाद रेलवे के अधिवक्ता गोपाल वर्मा ने हाईकोर्ट  को बताया था कि रेलवे  प्रशासन लगातार जिलाधिकारी को स्पेशल  मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और  पुलिस बल  उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जिला प्रशासन  ने कोई कार्यवाही नहीं की। कोर्ट ने तब सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि नियत करते हुए जिलाधिकारी को कोर्ट में यह बताने  को कहा कि उन्होंने रेलवे की ओर से दी गई लिस्ट पर क्या कार्यवाही की। मंगलवार को जिलाधिकारी ने शपथपत्र दायर कर कहा कि वह रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा सहयोग करने को तैयार है।  इस संबंध में रेलवे के साथ 30 जुलाई को बैठक की जाएगी और जो फोर्स अतिक्रमण को हटाने के लिए जरूरी होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed