फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supply of water stalled due to increase in water level of Gaula

गौला का जलस्तर बढ़ने से पेयजल सप्लाई ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Supply of water stalled due to increase in water level of Gaula
हल्द्वानी। शनिवार तड़के हुई भारी बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए। जलसंस्थान के शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट को पानी नहीं मिलने से पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के सत्र में शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। बच्चीनगर और चौसला के नलकूपों के खराब होने से भी इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। प्रभावित इलाकों में जलसंस्थान ने टैंकरों से पेयजल वितरित किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला बैराज का जलस्तर 6354 क्यूसेक पहुंच गया जबकि सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में कुल 60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि गौला का जलस्तर बढ़ने पर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। इस वजह से शीशमहल प्लांट को पानी नहीं दिया जा सका। इधर, जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने कहा कि गौला से सुबह 11 बजे शीशमहल प्लांट को पानी मिला। जिस वजह से कई इलाकों की सप्लाई बाधित रही। इसका असर शाम की सप्लाई पर भी पड़ा। कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित रही। रविवार को सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबा विहार में भरा निगम के नालों का गंदा पानी
हल्द्वानी। नगर निगम के नालों का पानी और कचरा सिंचाई नहर में जाकर खेतों को खराब कर रहा है। सिंचाई नहर चोक होने से शहर का गंदा पानी और कचरा अंबा विहार कालोनी में लोगों के घर में घुस गया। नगर निगम की ओर से भेजी गई जेसीबी भी कचरा निकालने के चक्कर में खेत में फंस गई। उधर लोगों ने डीएम और नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर नालों की सफाई और इसका समाधान करने की मांग की है।

तल्ली हल्द्वानी अंबा विहार निवासी सतीश खुल्बे ने बताया कि शुक्रवार को सिंचाई नहर में निगम के नालों का कूड़ा आने से नहर चोक हो गई। इस कारण गंदा पानी और कचरा कालोनी में घुस गया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद निगम ने जेसीबी मशीन भेजी वह भी खेत में नहर से कचरा निकालते हुए फंस गई। इसके बाद निगम की जेसीबी आधा काम करके वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed