फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Superintending Engineer in connection with the investigation were missing

जांच के सिलसिले में आए अधीक्षण अभियंता लापता

Mon, 20 Apr 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 20 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer in connection with the investigation were missing

देहरादून से जांच के सिलसिले में हल्द्वानी आए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) लापता हो गए हैं। घर नहीं पहुंचने पर बेटे ने रविवार शाम कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस अभियंता की तलाश कर रही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मूल रूप से लखनऊ निवासी पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता बदलू राम (60) देहरादून में प्रमुख अभियंता कार्यालय में तैनात हैं। वह विभागीय जांच के सिलसिले में 17 अप्रैल को हल्द्वानी आए थे, यहां वह गेस्ट हाउस में ठहरे थे। उन्होंने अपने घर फोन कर बताया कि वह भोजीपुरा में ट्रेन से उतरने के बाद 18 अप्रैल की रात आठ बजे तक घर पहुंच जाएंगे। परिजनों ने शनिवार को निर्धारित समय के बाद फोन किया तो मोबाइल आउट आफ रीच बताने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। अधीक्षण अभियंता का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो गए। अधीक्षण अभियंता के बेटे सुनील कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अधीक्षण अभियंता देहरादून के सीतापुर कैमहारा विरचो थाना विस्वा के सरकारी आवास में रहते हैं। पुलिस ने अधीक्षण अभियंता के मोबाइल का कॉल डिटेल मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी बदलू राम को ढूंढने में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed