{"_id":"e0ea55b9cfed7e65fb15632a98115c90","slug":"sunil-shah-editor-of-amar-light-goes-up-in-flames-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के संपादक सुनील शाह पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के संपादक सुनील शाह पंचतत्व में विलीन
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक स्व. सुनील शाह पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में उनके पार्थिव शरीर को उनके दोनों पुत्रों विभोर, दिवस और चाचा नरेंद्र लाल शाह ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में प्रदेश के मंत्रियों, राजनैतिक हस्तियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, तमाम समाचार पत्रों के संपादकों, पत्रकारों सहित कुमाऊं भर से आए तमाम लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक 18 अप्रैल को नैनीताल से हल्द्वानी लौटते वक्त दोगांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर 22 अप्रैल को उन्हें दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल ले जाया गया। वहां मंगलवार तड़के 3.50 बजे हार्ट अटैक होने से उनका निधन हो गया। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर मंगलवार अपराह्न 2.45 बजे उनके स्थानीय आवास जजफार्म लाया गया।
विज्ञापन
उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वालों की भारी भीड़ उमड़ गई। आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई, सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शवयात्रा में कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, हरीश चंद्र दुर्गापाल, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पाल ग्रुप के रमेश पाल, सुरेश पाल, जीवी ग्रुप के विमल सेठी, डा. जेएस खुराना, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, भाकपा माले के राजा बहुगुणा, कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, दिनेश कुंजवाल, भाजपा के हुकुम सिंह कुंवर, दैनिक जागरण के संपादक चंद्रशेखर बैंजवाल, चंद्रकांत त्रिपाठी, पत्रकार ओपी पांडे, चंद्रशेखर जोशी, व्यापारी नेता नवीन वर्मा, दिगंबर वर्मा, गुरविंदर चड्ढा, राजीव जायसवाल, गोविंद कफलिया, अमर उजाला के वितरक बंधु समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।