फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital ZOO Diet of wild animals changes as soon as summer started, green nets to protect from sunlight

Nainital ZOO: गर्मी शुरू होते ही वन्य जीवों की डाइट में बदलाव, धूप से बचाने को बाड़ों के ऊपर लगाए ग्रीन नेट

Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
सार

इन दिनों नैनीताल में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। दिन में तेज धूप इन दिनों वन्य जीवों को सता रही है। इसके चलते जू प्रबंधन वन्य जीवों को गर्मी से बचाने के उपाय में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Nainital ZOO Diet of wild animals changes as soon as summer started, green nets to protect from sunlight
जू में पानी में बैठा बाघ- जू प्रबंधन

विस्तार

अप्रैल गर्मी शुरू होते ही वन्यजीवों के खानपान में बदलाव किए गए हैं। धूप से बचाने के लिए बाड़ों में में ग्रीन नेट भी लगाई गई है। नहाने के लिए बाड़ों में बने तालाबों को भी पानी से भरा गया है।

विज्ञापन


इन दिनों नैनीताल में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। दिन में तेज धूप इन दिनों वन्य जीवों को सता रही है। इसके चलते जू प्रबंधन वन्य जीवों को गर्मी से बचाने के उपाय में जुटा हुआ है। प्रबंधन की ओर से जाड़े में भालू को दिया जा रहा अतिरिक्त शहद और गुड़ बंद कर दिया है। कैट फैमिली के जानवरों को दिए जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन


उद्यान के पक्षियों को अतिरिक्त अंडे भी नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं धूप से बचाने के लिए बाड़ों के ऊपर ग्रीन नेट डाली गई है। रेड पांडा के बाड़े में गर्मी कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उद्यान के डॉ. हिमांशु पांगती ने बताया कि मौसम बदलाव के समय वन्यजीवों के खान पान में बदलाव किया जाता है। जाड़े में वन्य जीवों को प्रोटीन के साथ डाइट बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: अन्नदाताओं को सब्सिडी की सौगात, मिलेट्स नीति पास, जानिए क्या होंगे प्रावधान

अतिरिक्त डाइट गर्मी में कम कर दी गई है। रेड पांडा नमी में रहने वाला वन्यजीव है। उसे धूप से बचाने के लिए बाड़ों में ग्रीन नेट लगाकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बाघ और भालू को गर्मी से राहत देने के लिए उनके बाड़ों में बने तालाब को पानी से भर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed