फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sukhatal Lake is overflowing due to the blessings of nature, aeration will also keep the water pure.

Nainital News: प्रकृति की नेमत बरसने से सूखाताल झील लबालब, एयरेशन से पानी भी रहेगा शुद्ध

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sukhatal Lake is overflowing due to the blessings of nature, aeration will also keep the water pure.
नैनीताल। नैनीझील को पानी देने वाली सूखाताल झील प्रकृति की नेमत बरसने से फिर पानी से लबालब हो गई है। अब झील के पानी को शुद्ध रखने के लिए यहां कृत्रिम आक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इससे मछलियों को जीवन मिलने के साथ ही पानी भी शुद्ध रहेगा। इसके साथ ही नया पर्यटक स्थल भी विकसित होगा।
विज्ञापन



नगर पर शोध करने वाले स्व. प्रो.जीएल साह ने अपनी पुस्तक नैनीताल समय का कैलिडोस्कोप में लिखा है कि नैनीझील को प्राकृतिक जलस्रोत से मिलने वाले पानी में सूखाताल का 42.8 फीसदी योगदान है। बीते दशकों में बसासत के चलते झील का अस्तित्व समाप्त होने लगा। प्रो.अजय रावत की पीआईएल के क्रम में हाईकोर्ट के निर्देश पर इसे खूबसूरत पर्यटक स्थल बनाने की पहल शुरू हुई। वर्ष 2021 से यहां 29 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्य से झील, नैनीताल-बारापत्थर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से सूखाताल के लिए लिफ्ट, पाथवे, दुकाने, शौचालय आदि बनाए जा चुके हैं। इस वर्ष लगातार हो रही बारिश से सूखाताल झील भी पुनर्जीवित हो गई है जो इन दिनों आकर्षण बनी हुई है।
विज्ञापन





फ्लोमीटर और छह डिस्क स्थापित

सूखाताल में एयरेशन स्थापित करने वाली ग्लोबल एक्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कोरंगा ने बताया कि सूखाताल में एक फ्लोमीटर तथा छह डिस्क लगाई जा चुकी हैं। शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों के समक्ष इसकी टेस्टिंग की जाएगी। प्राधिकरण आदि की ओर से अनुमति के बाद इसे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से हुए बांड के क्रम में केएमवीएन की ओर से झील के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इन्हीं कार्यों में एयरेशन का कार्य भी शामिल है जो पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही सूखाताल सौंदर्यीकृत क्षेत्र को डीडीए को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

विनीत तोमर, एमडी, केएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article