फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Such a day was dominated Bdra night

ऐसे छाए बदरा दिन में हो गई रात

Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Such a day was dominated Bdra night

नैनीताल में बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज ऐसा बिगड़ा कि दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए थे, लेकिन शाम करीब चार बजे से आंधी-तूफान के साथ घना अंधेरा छा गया और तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। अचानक बिगड़े मौसम से स्कूली बच्चों, पर्यटकों सहित आम जनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौली होती रही। वहीं, खुर्पाताल ग्राम सभा के तहत तोक पातीखेत में तीन घरों की छतें उड़ गईं। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब चार बजे शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि शाम छह बजे तक होती रही। बारिश के पानी के साथ नालियों में जमा कचरा फिर नैनी झील में समा गया। इसके अलावा माल रोड समेत कई मार्गों में पानी जमा होने की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। घने बादलों के छाने से शाम करीब 4:30 बजे ही नगर में रात जैसा नजारा हो गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन


बारिश और ओलावृष्टि के दौरान ही स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे भीगते हुए घरों को पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी भीगते हुए होटलों में पहुंचकर वहीं दुबके रहे। बारिश से नगर में ठंड भी काफी बढ़ गई है। वहीं, झील में ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बन गई थी। तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण करी घंटे भर तक यातायात ठप रहा। कई लोगों के छाते आंधी में टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश के साथ ही आंधी-तूफान के कारण खुर्पाताल ग्राम सभा के पातीखेत गांव में पूरन सिंह पुत्र शुर सिंह, गंगा देवी पत्नी स्व. आनंद सिंह और भवानी देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह के घरों की छतें उड़ गई और कई सामान खराब हो गया। पट्टी पटवारी भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावितों को आपदा से हुई क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों और फलों को काफी नुकसान हुआ है। उधर, ज्योलीकोट में भी आंधी-तूफान और बारिश से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बारिश के साथ ही बिजली भी गुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed