फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sub-inspector did not attend the meeting, SSP suspended him

Nainital News: बैठक में नहीं पहुंचे सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने किया निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector did not attend the meeting, SSP suspended him
विवेचको के साथ बैठक करते एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा।
हल्द्वानी। समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचने पर एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। धोखाधड़ी के मामलों में बैंकों की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसएसपी ने विवेचकों को दिए।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने शनिवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक में बिना कारण अनुपस्थित रहने पर एसएसपी ने पुलिस बहुउ्ददेश्यीय भवन में तैनात एसआई सुशील जोशी को निलंबित कर दिया। बैठक में एसएसपी ने निष्पक्ष विवेचना करने, सरकारी या निजी विभागों के मामले में आरोपी के लिए समान दृष्टिकोण रखने के लिए कहा। खाता संबंधी मामलों में संलिप्तता होने पर वेरीफाई करने वाले बैंकों के खिलाफ भी कार्रवाई करें। विवेचना में लापरवाही बरतने वाले विवेचक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सड़क दुर्घटना में मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी अवश्य करें। नाबालिग और मृत्यु कारित के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। बैठक में सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल, कोतवाल डीआर वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed