फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students will now have to do BHM in four years

अब छात्रों को चार साल में करना पड़ेगा बीएचएम

Thu, 04 May 2017 01:35 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Thu, 04 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students will now have to do BHM in four years
बोर्ड की परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार। - फोटो : Demo Pic

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने नये सत्र से होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर चार वर्ष कर दी है। विश्वविद्यालय ने यह बदलाव यूजीसी के निर्देशों पर किया है यानी अब छात्रों को बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट करने के लिए एक साल और अतिरिक्त लगाना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव पर विद्या परिषद और कार्य परिषद ने भी अपनी मुहर लगा दी है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के साथ बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट कोर्स (बीएचएम) करने की सुविधा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ही है।
विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालय के राज्यभर में संचालित अध्ययन केंद्रों पर होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यूजीसी के नये नियमों के मुताबिक अब इस पाठ्यक्रम की अवधि चार वर्ष कर दी गई है, इस संबंध में मुक्त विश्वविद्यालय के पास यूजीसी के दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्मकाल में पहली बार दो मई से नये सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो छात्र होटल मैनेजमेंट कोर्स करना चाहते हैं किसी भी अध्ययन केंद्र पर एडमिशन ले सकते हैं।  बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट करने के लिए छात्र को इंटरमीडिएट होना चाहिए। इसमें एडमिशन के लिए कोई प्रवेश प्रक्रिया नहीं है। छात्र घर बैठे इसकी पढ़ाई कर सकते हैं।


मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएचएम में सीबीसीएस प्रणाली लागू की है। इससे छात्रों को यह फायदा होगा कि उन्हें चारों विषयों को नहीं पढ़ना होगा बल्कि जिसमें विशेष योग्यता हासिल करना चाहते हों सिर्फ उसी में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। छात्र फ्रंट आफिस, हाउस कीपिंग, फूड प्रोडक्शन में से किसी में अपनी रुचि के हिसाब से पढ़ाई कर दक्षता हासिल कर सकते हैं।
 - प्रो. आरसी मिश्रा, कुलसचिव यूओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed