फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students wearing ethnic wear skirts incinerate

देसी परिधान पहन छात्रों ने बिखेरा जलवा

Sun, 12 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Sun, 12 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students wearing ethnic wear skirts incinerate
बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ अप्लाइड साइंसेज में आयोजित तीन दिनी रजत जयंती समारोह कार्यक्रम स्पैक्ट्रम-2015 के दूसरे दिन जहां एक ओर भारतीय परिधानों में छात्र-छात्राओं ने रैंप में जलवा बिखेरा, वहीं दूसरी ओर स्वर वेदा बैंड की धुन पर छात्र-छात्राएं देर तक थिरकतीं रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि किर्ल्लोस्कर कंपनी के उत्तर क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक हैड़िया, एयर वाइस मार्शल वीबी बत्रा, निदेशक प्रो. बीएस बिष्ट और सीएचसी के डा. अमित मेहरा ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन



दूसरे दिन कार्यक्रमों का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया। तत्पश्चात खादी, रेशम और कपास से बने डिजाइनर परिधानों में रैंप पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इससे पहले आयोजित वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में मानस प्रताप सिंह ने प्रथम, जितेंद्र भट्ट ने द्वितीय, आर्ट गैलरी में अशोक वर्मा ने प्रथम, मानस प्रताप सिंह ने द्वितीय, फोटो प्रदर्शनी में गणेश पपोला ने प्रथम, दिपेश बिष्ट एवं दीपक सिंह सुरकाली ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन


ई-पोस्टर प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह, जितेंद्र भट्ट ने प्रथम, शुभम भट्ट, अभिनव गुणवंत ने द्वितीय स्थान पाया।
संस्थान के निदेशक प्रो. बिष्ट ने बताया कि वार्षिकोत्सव के समापन पर काउंटर स्ट्राइक, ईका, ब्रेन टैकल, सामान्य ज्ञान, माइथोलौजिकल क्विज, फेस पेंटिंग, क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे। वार्षिकोत्सव में 15 महाविद्यालयों, संस्थानों और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed