{"_id":"57cc73bb4f1c1be11f317033","slug":"students-sent-to-the-city-magistrate-of-suicide-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने सिटी मजिस्ट्रेट के पास भेजा सुसाइड का एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने सिटी मजिस्ट्रेट के पास भेजा सुसाइड का एसएमएस
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी/लालकुआं।
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं के एक छात्र ने सिटी मजिस्ट्रेट को सुसाइड का एसमएस भेज दिया। यह छात्र हल्द्वानी के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इस एसएमएस के बाद हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक खलबली मच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने छात्र को घर के पास ही बरामद किया। बताया जाता है कि वह माता-पिता की डांट से आहत था।
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के पास शाम 7:17 पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस आया था। इसमें सुसाइड करने की सूचना दी गई थी। उसने स्कूल के नाम का भी जिक्र किया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को नंबर देते हुये सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटाने और बचाव अभियान चलाने को कहा। पुलिस को छात्र की आखिरी लोकेशन लालकुआं बाजार में मिली, लेकिन बाद में फोन बंद हो गया। इसी बीच छात्र के घर, पिता का नाम आदि भी पता कर लिया गया।
कोतवाली पुलिस के अलावा सेंक्चुरी मिल प्रबंधन से जुडे़ लोगों ने भी छात्र की खोजबीन शुरू की। बाजार के अलावा आसपास के जंगल में करीब डेढ़ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में पुलिस जब छात्र के घर में पहुंची, तो माता पिता को मामले का पता चला। इसी बीच छात्र भी बाजार से खा पीकर घर लौट आया, उसने बताया कि माता पिता की डांट से क्षुब्ध था।