फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students president decided ten constituencies

दस विधानसभा क्षेत्रों के छात्र करेंगे अध्यक्ष का फैसला

Sat, 08 Oct 2016 01:25 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Sat, 08 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

 एमबीपीजी कालेजका छात्रसंघ अध्यक्ष पद भी किसी सांसद या विधायक से कम मायने नहीं रखता। छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव दस विधानसभा क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं करते हैं। राजनैतिक दल भी अध्यक्ष अपनी पसंद का बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों से वोटरों को लाने के लिए बाकायदा बसों की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष पद के तीनों प्रमुख प्रत्याशियों द्वारा सौ से अधिक बसें लगाई गई हैं।  
विज्ञापन


 कुमाऊं में छात्र संख्या के आधार पर सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में मनपसंद विषय होने के कारण हल्द्वानी के अलावा नैनीताल जिले के दूर दराज इलाकों के अलावा ऊधमसिंह नगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं। कालेज में दो जिलों के विद्यार्थियों की संख्या होने के कारण इस कालेज का छात्रसंघ का चुनाव भी अहम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस हो या फिर भाजपा दोनों राजनैतिक दलों को छात्रसंघ अध्यक्ष की सीट अपनी पसंद के छात्रनेता को दिलाना पहली प्राथमिकता रहती है ताकि विधानसभा चुनाव में छात्रसंघ अध्यक्ष से मदद ली जा सके। दोनों छात्रसंगठनों के अलावा अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव रणनीतिकारों ने वोटरों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की है।

सूत्रों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर (झारखंडी गांव), बरहैनी (हरिपुर हरसन), खटीमा, नानकमत्ता, बनबसा, सितारगंज, दिनेशपुर, शक्तिफार्म, सिसौना, गूलरभोज, रामनगर (नयागांव), कालाढूंगी (नैनीताल मोड़), चकलुवा, लामाचौड़, फतेहपुर, बेलबसानी, चारगेलिया, गोलापार, कुंवरपुर, खेड़ा, दानीबंगर, ओखलकांडा, रौसिल, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, मोतीनगर, गोरापड़ाव, लालकुआं, बिंदुखत्ता (काररोड), (काली का मंदिर), पंतनगर, नगला, लालपुर, किच्छा, ज्योलीकोट, भुजियाघाट, रामपुर रोड पंचायतघर से वोटरों को बसों से लाया जाएगा।

वोटरों को खाना खिलाने का जिम्मा भी

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बसों से ढोकर लाए जाने वाले वोटर छात्र-छात्राओं को मतदान के बाद खाना खिलाने का जिम्मा भी अध्यक्ष प्रत्याशियों का होता है। इस बार प्रत्याशियों ने भोजन पैकेट का खर्च बस लेकर आने वाले अपने प्रतिनिधियों को दे दिया है। चुनाव कार्यालयों पर भी खाना बनाने की व्यवस्था की गई है।

चुनाव में लग रही 150 पेटी शराब

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को वोट पाने के लिए बड़ी मात्रा में शराब भी बांटनी पड़ती है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान में चुनाव लड़ रहे एक - एक प्रत्याशी 100 से 150 पेटी शराब तक खर्च कर रहा है।

शराब की पेटियां शाम को ही छात्रनेता अपनी गाड़ियों में रख कर ठिकानों पर छोड़ने में लगे थे। एक अध्यक्ष प्रत्याशी तो 150 पेटी शराब अब तक बांट चुका है तथा चुनाव के लिए शुक्रवार को फिर भेजी।

क्या होते हैं छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के फायदे

एमबी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद छात्रनेताओं की राजनीति में सीधी पैठ हो जाती है।  छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों में हेमंत बगड़वाल हल्द्वानी नगरपालिका अध्यक्ष तो नारायण पाल सितारगंज से विधायक रह चुके हैं।


इधर, पांच वर्षों के छात्रनेताओं का इतिहास बताता है कि ठेकों से लेकर खनन तक में इनकी संलिप्तता रही है। अवैध खनन करने वाले व्यवसायी भी छात्रनेता की खूब आवभगत करते रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed