Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anand Singh Mahara gets bail in Champawat POCSO case

नैनीताल हाईकोर्ट: चंपावत पॉक्सो मामले में आनंद सिंह महरा को जमानत, नाबालिग ने कहा- कोई संलिप्तता नहीं

Thu, 26 Nov 2026 09:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 26 Nov 2026 09:15 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने चंपावत पॉक्सो व कथित सामूहिक दुष्कर्म की साजिश मामले में कांग्रेस नेता को जमानत दे दी। निचली अदालत में नाबालिग युवती ने अपने पूर्व बयानों से पलटते हुए महरा की कोई संलिप्तता न होने की बात कही, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
Anand Singh Mahara gets bail in Champawat POCSO case
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने मई 2026 के बहुचर्चित चंपावत पॉक्सो और कथित सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रचने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता आनंद सिंह महरा की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद उसको जमानत दे दी है। कोर्ट ने यह फैसला तब सुनाया जब निचली अदालत में चल रहे ट्रायल के दौरान नाबालिग युवती ने अपने पूर्व के बयानों से पलटते हुए कहा कि आनंद महरा की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है। 13 मई 2026 को गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में बंद माहरा की निचली अदालत से 23 मई व 6 अक्टूबर को जमानत खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट में दायर याचिका पर उनके बयान कोर्ट के रिकॉर्ड में लाए जाने के बाद उन्हें राहत मिली है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार 5 मई 2026 की रात चंपावत में एक युवती समीप के गांव में एक शादी समारोह में गई थी, जहां दूध की डेयरी के पास वह नग्नावस्था में मिली थी और उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। इस संबंध में युवती के पिता ने 6 मई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरूआत में पुलिस ने इस घटना में पूरन रावत, विनोद रावत व नवीन रावत की संलिप्तता की संभावना जताई थी, लेकिन मेडिकल जांच में युवती के साथ दुराचार व जबरदस्ती ना होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि कमल रावत व उसकी महिला मित्र अर्जिता राय ने इस प्रकरण को एक साजिश के तहत सामूहिक दुराचार का रूप दिया था, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इस साजिश में आनंद सिंह महरा का नाम भी उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं व आपराधिक साजिश सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता आनंद सिंह महरा 13 मई 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा एक ही घटनाक्रम को तोड़-मरोड़कर और द्वेषवश राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव में याचिकाकर्ता को फंसाने के लिए एक से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो स्थापित कानूनी सिद्धांतों के खिलाफ है। साथ ही कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा तैयार की गई पूर्व-नियोजित साजिश और बलात्कार के मामले की पूरी कहानी निराधार और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता क्षेत्र का एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है, जिसने एक लापता युवती की खोज और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मे सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाई थी। इसी जनहित के कार्य और स्थानीय ग्राम प्रधान के चुनावों को लेकर चल रही पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण प्रशासनिक तंत्र का दुरूपयोग करके याचिकाकर्ता को इस झूठे केस में फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed