फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students presented fascinating scenes in the winter carnival.

Nainital News: विंटर कार्निवल में छात्रों ने प्रस्तुत किए मनमोहक दृश्य

Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students presented fascinating scenes in the winter carnival.
हल्द्वानी। राइजिंग स्टार्स इनर व्हील क्लब ने हल्द्वानी इनर व्हील क्लब के सहयोग से विंटर कार्निवल का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पीपीएस ऑफिसर दीपशिखा पांडे ने किया। इसके बाद डीपीएस के छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्निवल में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। हर घंटे लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। किड्स टैलेंट शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए प्ले एरिया, मजेदार खेल और गतिविधियां भी आयोजित की गईं। दिन के मुख्य आकर्षण में ग्रैंड तंबोला और रोमांचक मेगा लकी ड्रॉ शामिल रहा। क्लब की अध्यक्ष शेली गर्ग ने कहा कि यह विंटर कार्निवल सामुदायिक एकता, खुशी और मनोरंजन का एक यादगार उत्सव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed