फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union elections will be held in the state university between 15 and 27 September

Nainital News: राज्य के विवि में 15 से 27 सितंबर के मध्य होंगे छात्रसंघ चुनाव

Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Student union elections will be held in the state university between 15 and 27 September
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। कुमाऊं, श्रीदेव सुमन और एसएसजे विवि के कुलपतियों ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से बैठक की। इसमें तय किया गया कि तीनों विवि में छात्रसंघ चुनाव एक ही दिन कराए जाएंगे। चुनाव की तिथि 15 से 27 सितंबर के मध्य प्रशासन-पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में यह वर्चुअल बैठक हुई। इसमें एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपति प्रो. एनके जोशी सम्मिलित हुए। बैठक में छात्रसंघ चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रो. डीएस रावत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सभी कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कराए जाएंगे। शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करना विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बैठक के निर्णय के अनुसार अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया है। कॉलेज स्तर पर होने वाले चुनावों में सभी प्राचार्यों को लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। निदेशक उच्च शिक्षा के स्तर से यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है कि कॉलेजों में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। तीनों कुलपतियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शैक्षणिक वातावरण की गरिमा बनाए रखते हुए जिम्मेदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed