फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union elections are being held today in colleges across Nainital district including MBPG College

Uttarakhand: एमबीपीजी में 13,978 छात्र चुनेंगे अपनी सरकार, 58 प्रत्याशी मैदान में; 16 बूथों पर होगा मतदान

Sat, 27 Sep 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

कुमाऊं के एमबीपीजी कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। 13,978 मतदाताओं द्वारा 7 पदों के लिए खड़े 58 प्रत्याशियों का भाग्य तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
Student union elections are being held today in colleges across Nainital district including MBPG College
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में सबसे अधिक छात्रसंख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज सहित जिले भर के महाविद्यालयों में शनिवार को छात्रसंघ के लिए चुनाव होगा। 13,978 मतदाता सात पदों के लिए चुनावी मैदान में खड़े 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्याशी के साथ एक एजेंट की बूथ पर मौजूदगी रहेगी।चुनाव प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने बताया कि कुल 16 बूथों में से आठ बूथ छात्राओं और आठ छात्र मतदाताओं के लिए हैं। सुबह नौ बजे से दो बजे तक वोटिंग होगी। फिर एक घंटे के ब्रेक के बाद तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हो होगी।

विज्ञापन


मतदान के दौरान 300 के करीब शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी और 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गेट एक को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसका इस्तेमाल सुरक्षाकर्मियों के आवागमन व विशेष परिस्थिति में होगा। गेट नंबर दो से छात्र जबकि गेट नंबर तीन से छात्राएं प्रवेश करेंगी। सात टेबल लगाईं : एमबीपीजी कॉलेज में 16 राउंड में मतगणना होगी। इसके लिए कॉलेज में सात टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इसमें चार टेबल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि और कोषाध्यक्ष के होंगे। तीन टेबल तीनों संकाय प्रतिनिधि के मतों की गणना के लिए हैं। मुख्य पदों के लिए सफेद बैलेट पेपर : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा। तीनों संकाय के लिए तीन अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोटर की पहचान के लिए दो लेयर की चेकिंग
फर्जी वोटर की पहचान के लिए कॉलेज प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। इसके लिए दो लेयर में चेकिंग होगी। सुबह नौ बजे से पहले गेट नंबर दो और तीन पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य तैनात रहेंगे। दोनों प्रॉक्टर डॉ. कविता बिष्ट और डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ हर छात्र मतदाता के आईडी कार्ड को देखा जाएगा। आईडी कार्ड की फोटो का छात्र या छात्रा के चेहरे से मिलान के बाद ही उन्हें अंदर आने दिया जाएगा। इसके बाद गेट के अंदर बूथ पर भी मतदाताओं की रंगीन फोटो के साथ सूची होगी। आईडी कार्ड में संशय होने पर सूची से वास्तविक छात्र की पहचान की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें वोट देने दिया जाएगा।


एमबीपीजी में किस पद पर कितने प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष कमल बोरा (एनएसयूआई), अभिषेक गोस्वामी (एबीवीपी), मोहम्मद अरशद (निर्दल)
उपाध्यक्ष मनीष चंद्र (निर्दल), वंशदेव (निर्दल)
कोषाध्यक्ष - प्रियंका दानू (निर्दल), प्रिया दानू (निर्दल), यशवर्धन चिलवाल (निर्दल)
विवि प्रतिनिधि मयंक मेहता -(निर्दल), रक्षित सिंह बिष्ट (निर्दल)
संकाय प्रतिनिधि कला 30 प्रत्याशी
संकाय प्रतिनिधि विज्ञान 11 प्रत्याशी
संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य 3 प्रत्याशी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed