{"_id":"639a15ba580e67690c717ec7","slug":"student-union-election-ticket-will-be-given-to-the-winning-candidate-haldwani-news-hld4852824146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रसंघ चुनावः जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रसंघ चुनावः जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट
विज्ञापन
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के लिए महज नौ दिन बचे हैं। अब तक एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों नाम तय नहीं किए हैं। टिकट की आस में मैदान में कई दावेदार हैं। संगठन टिकट के लिए जिताऊ दावेदारों की शक्ति भांप रहा है। जो शक्ति प्रदर्शन में पास हो जाएगा, संगठन की ओर से उसके पाले में टिकट गिर सकता है।
जानकारी के अनुसार शीघ्र ही दोनों संगठन टिकट देने जा रहे हैं। एनएसयूआई से अब तक एक ही नाम आगे आ रहा है। एबीवीपी से दो नामों की चर्चा है। नाम फाइनल होने से पूर्व छात्रनेता प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। एबीवीपी में अध्यक्ष पद पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। यहां एक महिला प्रत्याशी भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। एनएसयूआई में कोई महिला प्रत्याशी नहीं है। एक नाम की चर्चा अब तक सामने आ रही है। यह संगठन पर निर्भर करेगा कि वह किस छात्र पर भरोसा जताता है। एबीवीपी के सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदारों का चुनाव उनकी क्षमता पर निर्भर करेगा। संगठन छात्रों की नेतृत्व क्षमता और शक्ति का आंकलन कर रहा है। शीघ्र ही अध्यक्ष पद टिकट फाइनल किया जाएगा।
इनसेट
अध्यक्ष पद के दावेदारों ने तेज किया प्रचार-प्रसार
एमबीपीजी कॉलेज से छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पदों की तैयारी कर रहे छात्र नेताओं ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। कॉलेज से लेकर गलियों, मुहल्लों में दिनभर छात्र घूमते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। छात्र हुंकार रैली से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे छात्र नेताओं की टिकट के इंतजार में रातों की नींद उड़ी है। किसी भी संगठन ने अब तक अपने प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन
इनसेट
दो वर्ष बाद बनेगी छात्रों की सरकार
कोविड के कारण महाविद्यालयों मेें छात्रसंघ चुनाव दो वर्ष से नहीं हो सके हैं। इस बार दो वर्ष बाद महाविद्यालयों में छात्रों की सरकार बनेगी। एमबीपीजी के करीब 12 हजार विद्यार्थियों को अपना नेता मिलेगा, जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सके। छात्र लंबे समय से इसकी तैयारियों में लगे हैं।